राजस्थान हाईकोर्ट में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ में इस साल की अंतिम सुनवाई शुक्रवार 18 दिसंबर को होगी। हाईकोर्ट में नए साल 2021 में 4 जनवरी से ही मुकदमों की सुनवाई पुन: शुरू होगी। हाईकोर्ट में एक जनवरी को नए साल का और 2 जनवरी को शनिवार व 3 जनवरी को रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा।

अधीनस्थ कोर्ट में 25 से 31 तक शीतकालीन अवकाश, 2 जनवरी से खुलेंगे : प्रदेश के अधीनस्थ कोर्ट में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगाा। वहीं नए साल में एक जनवरी के अवकाश के बाद दो जनवरी से अधीनस्थ कोर्ट में न्यायिक कामकाज शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top