उदयपुर में बुधवार को 75 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 43 शहरी और 32 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। कोरोना काल के 8 माह में ऐसा पहली बार है, जब एकलिंगगढ़ आर्मी कैंट के दो जवानों में भी वायरस की पुष्टि हुई है। उधर ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मल्लातलाई निवासी 65 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। यह रोग उदयपुर में अब तक 176 संक्रमितों की जान ले चुका है।


सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 587 हैं। इनमें से 393 संक्रमित होम आइसोलेशन और 194 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि आर्मी कैंट में 38 व 26 वर्षीय दो जवान, सेवाश्रम के 48 वर्षीय चिकित्सक, सेक्टर-11 के 59 वर्षीय चिकित्सक, भुवाणा में पीली कोठी के 24 वर्षीय चिकित्सक, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के 23 वर्षीय चिकित्सक, समता नगर सेक्टर-3 के 32 वर्षीय चिकित्सक, मीरा नगर भुवाणा के 35 वर्षीय चिकित्सक और 26 वर्षीय नर्स, दक्षिण विस्तार बलीचा में 28 वर्षीय नर्स, सलूम्बर के 24 वर्षीय नर्स, अंबामाता हॉस्पिटल सामने 21 वर्षीय पुलिस जवान, माली कॉलोनी बसंत विहार में 35 वर्षीय पुलिस जवान, सीसारमा में 31 वर्षीय पुलिस जवान, भींडर थाना में वर्षीय 42 पुलिस जवान, 32 वर्षीय शिक्षिका और 48 वर्षीय शिक्षक संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona's intrusion into the army, for the first time, two Army Cantt personnel are infected.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top