ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर, बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल की ओर से 2020 को अनूठे तरीके से विदाई दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आर्ट कैंप "20 अलविदा 20' आयोजित हो रहा है। ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के अध्यक्ष प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि 25 से 28 दिसंबर तक चलने वाले ऑनलाइन कला शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों के 20 कलाकार 2020 की अनुभूति को प्रकाश करते हुए इसे विदाई देने के साथ 2021 के आने वाले पल के सुंदर भविष्य की कामना को अपनी कृति में दर्शाएंगे।
इसमें जोधपुर से प्रदीप्त सहित 5 चित्रकार केशव वरनोती, मनोज संधा, टीकम खंडप्पा और यथी कासरगोड़ हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ ही जयपुर से अमित कल्ला, इंदौर से अवदेश यादव, उड़ीसा से दिलीप मलिक, कर्नाटक से किरण शेरख़ाने, बालेश्वर से नृसिंह ओझा, नई दिल्ली से अनूप चांद, अरविंद ओझा, डायना महापात्र, प्रदोष सवाईं, विजेंद्र सिंह विज, मध्य प्रदेश से जयप्रकाश चौहान, चंडीगढ़ से जसकंवल जीत कौर, झुंझुनूं राजस्थान से कौशिक कोनार, धनबाद से राजीव सर्कार, गुलबर्गा से रेहमान पटेल भी पेंटिंग बनाएंगे। उन्होंने बताया, इस ऑनलाइन कैंप का विशिष्ट चित्रकार गुजरात के कनु पटेल शुक्रवार सुबह 8 बजे ऑनलाइन शुरू करते हुए सभी चित्रकारों को आशीर्वाद देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें