शहर के एल ब्लाॅक में गुरुवार काे सुबह सीवरेज के लिए खाेदी सड़क में एक ट्रक धंस गया। सुबह करीब 10 बजे ट्रक सभापति के निजी कार्यालय की तरफ से हाेता हुआ राधेश्याम काेठी मार्ग की ओर जा रहा था, एल ब्लाॅक हनुमान मंदिर की गली के नुक्कड़ पर अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक के टायर सड़क में धंस गए।
इस पर गुस्साए स्थानीय लाेगाें ने सीवरेज कंपनी के खिलाफ आक्राेश व्यक्त किया। उनका कहना था कि हाल ही एलएंडटी फर्म द्वारा यहां सीवर व पानी की लाइन डाली गई। करीब 7-8 फीट गहरा गड्ढा किया था। लेकिन बाद ठीक से नहीं भरा गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। चालक ने काफी देर तक ट्रक काे गड्ढे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इस पर सीवरेज कंपनी के अधिकारियाें काे फाेन कर स्थिति से अवगत कराया। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि करीब डेढ घंटे बाद एक क्रेन माैके पर आई। क्रेन की मदद से 10 से 15 मिनट मशक्कत के बाद ट्रक का टायर गड्ढे से निकाला जा सका।
स्थानीय दुकानदार देवीलाल सारस्वत का कहना है कि सीवरेज कंपनी की लापरवाही की वजह से ही यह दुर्घटना हुई। एलएंडटी ने यहां हाल ही सीवर व पेयजल की लाइन डाली थी। कार्य के बाद गड्ढे काे मिट्टी से भर दिया गया। यहां ग्रिट भी डाल दी गई, बताया गया कि एक-दाे दिन में सड़क निर्माण करवा दिया जाएगा। आराेप है कि मिट्टी डालने के बाद उसे अच्छे से दबाया नहीं गया। यदि यहां सड़क बन जाती ताे इसका खामियाजा क्षेत्र के लाेगाें काे ही भुगतना पड़ता। नागरिकाें का कहना है कि जगह-जगह गड्ढे खुदे हुए हैं। इनसे हादसाें की आशंका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें