आज क्रिसमस मनाया जाएगा। इस त्यौहार को लेकर शहर में ईसाई समुदाय में उत्साह दिख रहा है वहीं इसे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सावधानी से मनाने की तैयारियां की गई है। इस बार बड़े गेट टुगेदर नहीं होंगे और ज्यादातर लोग अपने घरों में यह त्यौहार मनाएंगे। घरों में भी सेलिब्रेशन के बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग-अलग टाइम रखा गया है। चर्च में भी प्रेयर के लिए बुजुर्गों और 10 साल से छोटे बच्चों को नहीं लाएंगे।

कंचन विलियम ने बताया कि वैसे तो पंद्रह दिन पहले से ही रात को एक-दूसरे से मिलने जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सब मिलकर कैरॉल्स सिंगिंग करते हैं और इस तरह से पिकनिक मीट का माहौल बनता है। लेकिन इस बार कोरोना के खतरे से बचने के लिए हम सभी ने यीशू मसीह के संदेशों को वॉटसअप ग्रुप में बांट कर और उनके दिए मार्गेां को जाना और अपने बच्चों को इस बात की शिक्षा दी जिससे आने वाला कल और देश का भविष्य बेहतर हो सके।

उन्होंने बताया कि इस बार तो हम सभी ने घर पर छोटे छोटे गेट टूगैदर रख ली है। जिसमें मास्क और सेनेटाइजर की अनिवार्यता पर जोर रखा है। एक टाइम में चार गेस्ट ही एक घर में रहेंगे इसलिए पहले से ही फोन पर एक-दूसरे का मिलने का टाइम सैट कर लिया है ताकि घरों में भीड़ न हो।
बच्चों को भी इस बार ज्यादा बड़े खिलौनों की बजाय सांता ने इम्यूनिटी बूस्टर करने वाली डार्क चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का खजाना दिया है जिससे हैल्दी बेहतर रहे और विंटर व कोरोना के खतरे को टाला जा सके। इस बार चैरिटी पर जोर रखा है और पैसे की बचत कर समाज के उन लोगों की मदद की है जिनकी नौकरियां चली गई और जिनको पैसे की जरूरत है।

सांता ने चॉकलेट के साथ दिए स्लोगन
प्राची का कहना है कि हर बार सांता बहुत से खिलौने लेकर आते हैं और हमें दे गिफ्ट देते हैं। इस बार सांता ने पहले से ही हैल्दी लाइफ का मैसेज उपहार पर स्टिक कर रखा था और स्वच्छता के स्लोगन उपहार में दिखे। साथ ही हैल्थ और न्यूट्रीशन व नट्स से भरपूर डार्क चॉकलेट गिफ्ट में मिली जो विंटर से बचाएगी और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करेगी।

बेनी ने बताया कि इस बार सेंटा ने इंडोर गेम्स दिए और मैसेज के रूप में घर में ही रहने की हिदायत दी। मास्क लगाने और साफ रहने के स्लाेगन डिकोरेट कर गिफ्ट रैपर के रूप में दिए। अलीना विलियम ने बताया कि सांता के गिफ्ट में चैरिटी करने का मैसेज मिला और साथ ही कुछ साफ्ट टॉयज भी मिले हैं। जिनमें कोई ना कोई मैसेज भी था। विरोनिका विलियम ने बताया कि हर बार तो सांता साइकिल या बड़े गिफ्ट देते हैं लेकिन इस बार डार्क हैल्दी चॉकलेट और मिलकर खाने और बांटने का संदेश स्लोगन के रूप में मिला।

असहायों के बीच जाकर बांटी खुशियां
सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी ने दल्ले खां की चक्की चौराहे स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्चों को गिफ्ट देकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रीति आर्य ने बताया कि अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में हर बच्चे को गिफ्ट दिया गया और कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए।

इस मौके ललित सुराणा, श्रेणिक जैन, अजीत सिंह राठौड़, बिंदु भंडारी, संतोष मेहता, अमृता एस दूदिया, फरजाना चौहान, रेणुका मालवीय, डिंपल मालवीय, हिना परिहार, दिव्या दाधीच, तरन्नुम खान, तबस्सुम खान, वर्षा भंडारी, प्रिया कोरपाल, हेमंत लालवानी, भवानी सिंह गहलोत, संतोष माहेश्वरी, दिनेश बालानी,परमजीत,निश्चल सोलंकी, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

घरों में सजे क्रिसमस ट्री

मेल्विना जेम्स ने बताया, त्यौहार भले ही घर में मनाएंगे लेकिन बुजुर्गों और बच्चों में खूब उत्साह है। मेक आर्थर, ममता, स्वरीना, इनोश व मोसेस बेंजामिन क्रिसमस स्टार व लाइट डेकोरेशन कर रहे हैं। घर मे ंकेक और पकवान बने हैं। यीशू के जन्मदिन पर युवा चर्च सर्विस में शामिल होंगे और कैरॉल्स गाएंगे। बुजुर्ग व 10 साल से छोटे बच्चे घर पर ही रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebration will be held at different times for the elderly and children
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top