आपने पुलिस को देख अपराधियों को भागते कई बार देखा होगा, लेकिन एक शराबी युवक गुरुवार को नशे में धुत्त होकर पुलिसकर्मियों को ही गाली देने लगा और पुलिसकर्मी उससे बचते हुए नज़र आए। मामला भरतपुर शहर के बिजली घर चौराहे का है। जहां एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया।

जब चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने सड़क से साइड में किया तो उसने पुलिसकर्मियों को ही गाली देना शुरू कर दिया। असल में शहर के बिजली घर चौराहे पर पुलिसकर्मी ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए थे। इतने में वहां एक शराबी नशे में धुत्त होकर आया और सड़क पर उसने ड्रामा शुरू कर दिया।

जिससे ट्रेफिक व्यवस्था भी अवरुद्ध होने लगी। जिस पर चौराहे पर लगे पुलिसकर्मियों ने उसे सड़क के किनारे कर दिया। इतने में युवक पुलिसकर्मियों को ही गाली देने लगा और दुबारा वह सड़क पर आ गया और ड्रामा करने लगा। लगभग 30 मिनट तक ये माजरा चला।

पुलिसकर्मी ने डांटकर किया सड़क किनारे
आसपास के दुकान मालिकों ने शराबी युवक पर पानी भी डाला, लेकिन नशे में होने के कारण वह सभी को गालियां देता रहा। करीब 30 मिनट तक वह ड्रामा करता रहा। बाद में पुलिसकर्मी ने पकड़कर उसे डांट-डपटकर बीच सड़क से हटाया और घर के लिए रवाना कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drama of drunken youth for 30 minutes
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top