बाजार एरिया में तीन पार्किंग स्थल हाेने के बावजूद लाेग दुकानाें के आगे वाहनाें की पार्किंग कर रहे हैं। ऐसे आचरण वाले चालकाें काे अब बाजार में गाड़ी छाेड़कर जाना या राेके रखना महंगा पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बाजार में खड़ी की गई गाड़ियाें के टायर लाॅक करना शुरू कर दिया है।
गुरुवार काे पहले दिन गाेल बाजार में 50 गाड़ियाें के टायर लाॅक कर उनसे नाे पार्किंग का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक इंचार्ज सीआई कुलदीप चारण ने बताया कि गाेल बाजार के पास में पब्लिक पार्क के चाराें तरफ, मटका चाैक स्कूल के खेल मैदान और गाेदारा काॅलेज की दीवार के साथ तीन पार्किंग स्थल बनाए हुए हैं। इसके बावजूद लाेग अपनी गाड़ी लेकर खरीदारी करने बाजार में दुकान के आगे ही जाकर रुकते हैं।
इस शहर के ये गलत आचरण काे सुधारने काे नगर परिषद के सहयाेग से एक क्रेन काफी समय से चल रही है लेकिन एक क्रेन से नाे पार्किंग एरिया से गाड़ियां उठाने का काम धीमा रहता है। इसलिए पुलिस ने गाड़ियाें के टायर लाॅक करना शुरू कर दिए हैं। इससे जाे भी गाड़ी बाजार में नाे पार्किंग एरिया में जहां भी खड़ी हाेगी,उसके टायर काे वहीं लाॅक किया जाएगा। चालक काे 200 रुपए नाे पार्किंग का जुर्माना देने के बाद ही गाड़ी का टायर लाॅक फ्री किया जाएगा।
चालक द्वारा ट्रेफिक पुलिसकर्मियाें से बदसलूकी किए जाने पर गाड़ी काे उठाकर सीज कर दिया जाएगा। ऐसी गाड़ियाें के इस्तगासे अदालत में पेश हाेंगे जिनकाे अदालत ही सुनवाई कर निर्णय देगी।
टीआई ने बताया कि गाेल बाजार एरिया में ट्रेफिक मैनेजमेंट के तहत गाेल बाजार,काेतवाली राेड काे एक तरफा किया जाएगा। इधर मटका चाैक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाली राेड काे भी एकतरफा किया जाएगा। काेतवाली राेड और मटका चाैक से पायल थियेटर राेड पर बाइक मैकेनिक की दुकानाें काे अन्यत्र स्थानांतरित करवाने के बारे में भी बातचीत जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें