क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन माफियाओं द्वारा अंडरलोड ट्रांजिट पास की आड़ में कई गुना अधिक पत्थर परिवहन कर बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व को चूना लगाने की शिकायत की है। इसे लेकर गुरुवार को कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम सुनील आर्य को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन के कारोबार को रुकवाया जाने की मांग की।

एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताते हुए लोगों ने कहा कि खनन क्षेत्र सिर्रोन्द में केवल एक मात्र लीज है। लीज धारक द्वारा फर्जी ट्रांजिट पास के जरिए बड़े स्केल पर सैंड स्टोन परिवहन का अवैध कारोबार किया जा रहा है इलाके के डुमरिया, महलपुर चुरा, पहाड़पुर, सामरी आदि स्थानों पर स्टॉकिस्ट के नाम से बड़ी मात्रा में सेंड स्टोन का स्टॉक किया जा रहा है।

लोगों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 90 टन सैंड स्टोन से लदे ट्रेलर का बयाना रीको क्षेत्र में मात्र साढ़े 18 टन का कांटा कराकर फर्जी तरीके से टीपी कंफर्म कराई जा रही है। रोजाना लगभग 40 ट्रेलर पत्थर बयाना रीको क्षेत्र में इन्ही स्टॉकिस्ट के यहां से आ रहा है जिससे अवैध धंधा पनप रहा है और राज्य सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है।

लोगों ने प्रशासन से रवन्ना व टीपी जारी करने वाली लीजों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की। आरोप है कि वैध खनन करने की बजाय पहाड़ों में अवैध माइनिंग की जा रही है। लोगों ने स्टॉकिस्ट के यहां सरकारी कांटा लगाया जा कर, वहीं से ट्रांजिट पास कंफर्म कराए जाने की मांग की है। जिससे कि अवैध खनन रुक सके और सरकार को राजस्व की हानि से बचाया जा सके। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह कसाना, रामकेश, देवी चरण, पवन रसेरी, संजय सिंह भास्कर आदि कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transport of illegal mining sand stone through rural spoke fake pass
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top