चिड़ावा निवासी महिला की माैत के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के लाेगाें पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया लांबा की ढाणी खेतड़ी निवासी ताराचंद जाट ने रिपाेर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दाे बेटियाें संगीता की शादी चिड़ावा निवासी धर्मेंद्र से तथा पूजा की शादी धर्मवीर से की थी। उस समय ससुराल पक्ष की मांग पर माेटर साइकिल व एक लाख रुपए नकद दहेज दिया।

रिपाेर्ट में बताया कि उस समय संगीता का मुकलावा किया था। पूजा का मुकलावा नहीं किया। दहेज को लेकर संगीता काे प्रताड़ित करने लगे थे। तीन महीने बाद ही संगीता काे मार दिया था। लेकिन समाज के दबाव में दूसरी बेटी के भविष्य काे देखते हुए मामला दर्ज नहीं कराया। 2015 में छोटी बेटी पूजा का मुकलावा किया। उसे भी प्रताड़ित करने लगे।

पूजा के बेटे के जन्म पर एक लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी नहीं हाेने पर प्रताड़ित करते रहे। आराेप लगाया कि 24 दिसंबर काे ससुराल वालाें ने पूजा की हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया। इस संबंध में पूजा के पति धर्मवीर, सास चांदकाैर, ससुर धर्मपाल, जेठ धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Murdered elder daughter and now younger 3 months after marriage in 2012
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top