कोरोना मरीजों का लगातार कम होना जारी है। शनिवार को 205 केस सामने आए हैं और दो जनों की मौत हुई। कुल पॉजिटिव 55476 और कुल मृतक 488 हो गए हैं। सबसे अधिक केस झोटवाड़ा (19) में आए। मानसरोवर और जगतपुरा में 14-14, सांगानेर में 13, अजमेर रोड 11, गोविंदगढ़ में 9, वैशाली नगर में 8, टोंक रोड पर 7, आदर्श नगर और चौड़ा रास्ता में 6-6, विद्याधर नगर, कोटपुतली, लाल कोठी, बस्सी, बनीपार्क में 5-5, सी-स्कीम, दुर्गापुरा, शास्त्री नगर में 4-4, सीतापुरा, फुलेरा, महेश नगर, प्रताप नगर में 3-3, सीकर रोड, सिरसी, रामगंज, गोपालपुरा, गांधीनगर, चांदपोल, ब्रह्मपुरी में 2-2 और विराट नगर, एसएमएस, सांभर, जोहरी बाजार, हरमाड़ा, सिविल लाइन में 1-1 केस सामने आया है।

कम होते मरीजों के बीच राहत की बात यह है कि गंभीर मरीजों की भी संख्या कम हुई है। आरयूएचएस में जहां ओपीडी 100 से भी कम हो गई है वहीं आईपीडी भी 80 फीसदी घट गई है। 72 बेड के आईसीयू में 40 बेड तक खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन बेड भी खाली हुए हैं। पहले जहां आरयूएचएस में रोजाना 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर्स की जरूरत होती थी, अब वह घटकर 400 तक ही रह गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी घटने की संभावना है। मालूम हो कि पिछले सात दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Positive 205, two more deaths, serious patients decreasing
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top