पहली बार ऐसा हुआ है कि दिवाली पर पाल्यूशन लेवल में कमी देखी गई। पटाखाें पर राेक लगाने के चलते दिवाली पर भी एक्यूआई लेवल गिरावट दर्ज हुई। पूरे नवंबर की बात करें ताे केवल 2 ही दिन एक्यूआई रेड कैटेगरी में गया। इसके अलावा 23 दिन येलाे यानि माॅडरेड और 5 दिन ग्रीन कैटेगरी में एक्यूआई रहा। पाॅल्यूशन बाेर्ड के ऑनलाइन आंकड़ाें के अनुसार इस बार सबसे उच्चतम एक्यूआई लेवल 10 नवंबर काे 340 तक पहुंचा, जबकि इससे एक दिन पहले 9 नवंबर काे 309 तक आंकड़ा पहुंचा था।
ये दिन रहे ग्रीन कैटेगरी में
दिवाली बाद 15 और 16 नवंबर काे एक्यूआई लेवल ग्रीन कैटेगरी में आ गया। इस दाैरान आदर्श नगर में एक्यूआई लेवल 69 पर ही आ गया। पाॅल्यूशन के मानक के अनुसार यह आंकड़ा ग्रीन कैटेगरी में माना जाता है। इसके अलावा 27, 28 और 29 नवंबर काे एक्यूआई लेवल से 100 से ऊपर नहीं गया।
नवंबर में इलाके वार एक्यूआई का उच्चतम और निम्नतम स्तर
स्थान उच्चतम निम्नतम
पुलिस कमिश्नरेट 308 83
आदर्श नगर 340 69
शास्त्रीनगर 331 83

दिन का पारा 30 डिग्री से. रात का पारा भी चढ़ा

सर्दी में पारा चढ़ने से एकाएक सर्दी छुमंतर हाे गई है। बीते तीन दिन में दिन का पारा करीब 4-5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीती रात न्यूनतम पारा 12.0 डिग्री रहा। दिन का पारा सामान्य सेे 4 डिग्री और रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

माैसम विभाग ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हाेने का अनुमान जताया है। इसके बाद फिर सर्दी बढ़ेगी। इस दाैरान माैसम बिलकुल साफ रहने का अनुमान है। हल्की सर्द हवाएं भी चल सकती है। गाैरतलब है कि पश्चिमी विक्षाेभ के चलते पारे में बढ़ाेत्तरी हुई लेकिन माैसम विभाग ने दिसम्बर से फरवरी तक ला नीना का प्रभाव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
first time; Two days raid in November, AQI level for 23 days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top