केसरगंज सब्जी मंडी इलाके में नवविवाहिता का शव बुधवार काे ससुराल में बाथरूम में मिला। परिजनाें ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि मनीषा का विवाह तीन दिन पहले अनुज गाेयल के साथ हुआ था।
अंतरजातीय विवाह मनीषा और अनुज के परिजनाें की सहमति से हुआ था। पुलिस ने मामले काे संदिग्ध मानते हुए शव काे कब्जे में लिया। क्लाॅक टावर थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि केसरगंज सब्जी मंडी निवासी अनुज गाेयल की पत्नी मनीषा काे बुधवार काे उसके परिजनाें ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसके परिजन उसे प्राइवेट डाॅक्टर के पास ले गए।

सूचना पर मनीषा के शव काे कब्जे में लेकर जांच की गई। मनीषा का पीहर चंद्रवरदाई नगर में है। उसके पीहर पक्ष के लाेगाें ने बताया कि मनीषा और अनुज गाेयल के बीच सात साल से संबंध थे। दाेनाें परिजनाें के बीच सहमति बनने के बाद 29 नवंबर काे शादी हुई थी। बुधवार काे अनुज गाेयल के परिजनाें ने बताया कि मनीषा बाथरूम में अचेत हालत में मिली।
अस्पताल पहुंचाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मनीषा बाथरूम में बेहोशी हालत में मिली थी, वहीं पीहर पक्ष ने शक जताते हुए कहा कि, मामले की जांच हाेनी चाहिए। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनीषा (मृतका)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top