हिमालय से आने वाली उत्तरी हवाओं का असर खत्म हाेने के कारण शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 28 नवंबर से शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी का दाैर जारी है। 28 नवंबर काे अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री था जाे बुधवार काे बढ़कर 29.4 डिग्री पहुंच गया।

दिसंबर में अधिकतम तापमान का 4 साल का रिकाॅर्ड बुधवार काे टूट गया। वर्ष 2016 में 10 दिसंबर काे अधिकतम पारा 30.8 डिग्री था। इसके बाद पारा 28 डिग्री से अधिक नहीं रहा। बुधवार काे दिनभर कड़ी धूप बनी रही, वहीं सुबह और शाम काे सर्दी बरकरार है। शहर में रात का पारा 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार काे अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 63 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे घटकर 37 फीसदी रिकाॅर्ड की गई। वहीं, स्टेशन एरिया में भी अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

सुबह 8:30 बजे व शाम 5:30 बजे के तापमान में 0.20 का अंतर
शहर में सुबह और शाम काे सर्दी का असर बना है। सुबह 8:30 बजे का पारा 17.6 डिग्री रहा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे 25 डिग्री, दाेपहर 2:30 बजे 28.4 और शाम 5:30 बजे घटकर 17.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

5 दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं
माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार काे माैसम साफ बना रहेगा। जयपुर माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी ड्राइवेदर सिस्टम की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी हवाअाें का असर नहीं हाेने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी जारी है। साथ ही काेटा में पूर्वी हवाओं का असर बना है। इससे पारा में गिरावट की संभावना नहीं है। अभी पांच दिन तक वेदर सिस्टम मेें बदलाव नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धूप खिली तो किशोरसागर तालाब के बीच बनी छतरी पर आ गया मगरमच्छ
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top