कुड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई रामनारायण ने बताया कि जय श्री पेट्रोल पंप के पास बाइपास रोड पर अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहे मनोहरलाल मेघवाल को गिरफ्तार कर 51 पव्वे जब्त किए।

हैड कांस्टेबल पूजराज सिंह ने उद्योग नगर तनावड़ा के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे गणपतलाल पटेल को गिरफ्तार कर 48 पव्वे जब्त किए। लूणी थाने के एएसआई हरिमन ने लूणी गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर 66 पव्वे जब्त किए। इसी प्रकार लूणी थाने के हैड कांस्टेबल रतनाराम ने भाटों की ढाणी चैनपुरा निवासी लक्ष्मणराम भाट को गिरफ्तार कर अवैध शराब के 48 पव्वे जब्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top