कालवाड़ इलाके में मंगलम सिटी में आपसी लेन-देन के चलते रविवार रात को चार बदमाशों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति का घर से अपहरण करने के बाद 4 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उसके बाद बदमाश अपहृत व्यक्ति मंगलम सिटी निवासी आदित्य जैन को हाथोज के पास रोड के किनारे छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके अपहरण करने वाले बदमाश चाकसू निवासी दिनेश व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी लेकिन बदमाश अभी तक पकड़ से दूर हैं। वहीं रिपोर्ट में बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे दिनेश तीन साथियों के साथ पीड़ित के घर आया। साथ आए तीनों लोगों को पुलिसकर्मी बताया और कार में पटककर ले गए। रास्ते में 4 लाख रुपए की मांग की और धमकी देकर हाथोज के पास पटककर भाग गए। थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी लेन-देन का विवाद चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top