जिले में काेराेना कहर जारी है। जिले में काेराेना की दस्तक 20 मार्च काे हुई थी, इसके बाद से ही इसका कहर जारी है। पहले 5 हजार मरीज 6 महीने में आए थे, जबकि बाद के पांच हजार मरीज गत ढ़ाई महीने में ही आ गए हैं।
जिले में अब तक 10 हजार 342 पॉजिटिव आ चुके हैं। शु़रुआती दिनाें में लॉकडाउन रहने के दाैरान कम मरीज आए थे, इसके बाद मरीजों की संख्या ताे बढ़ी लेकिन इतनी तेजी से नहीं बढ़ी जितनी अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में बढ़ी। पहले पांच हजार मरीज 20 सितंबर तक आए थे, लेकिन इसके बाद के पांच हजार पॉजिटिव 3 दिसंबर तक आ गए हैं।
अगस्त के बाद से ही काेराेना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। वैसे अगस्त माह से पहले प्रति दिन काेराेना के आंकड़े दहाई के अंकों तक ही आ रहे थे, लेकिन अगस्त के बाद रोजाना काेराेना पॉजिटिव के आंकड़े साै से अधिक आने लगे हैं। 15 अगस्त के बाद से नवंबर के पहले सप्ताह तक काेराेना का पीक रहा। हालांकि नवंबर के कई दिनाें में भी साै से अधिक पॉजिटिव आए हैं।

पूर्व विधायक जीनगर मायस्थेनिया ग्रेविस से भी थे पीड़ित
साेमवार रात शाहपुरा के पूर्व विधायक महावीरप्रसाद जीनगर की उदयपुर में काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे गई थी। आरआरटी प्रभारी डाॅ. घनश्याम चावला ने बताया कि पूर्व विधायक जीनगर का निधन काेराेना से हुआ है। वे मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी बीमारी से भी ग्रसित थे। करीब 10-12 साल से इस बीमारी से ग्रसित थे। इस तरह की बीमारी दस लाख में से एक काे हाेती है। डाॅ. चावला ने बताया कि यह ऑटाे इम्यून डिजीज है जिसमें फेफड़े पैरालाइज हाे जाते हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस बीमारी से ग्रसित हुए थे।

प्रदेश में काेराेना से पहली माैत भीलवाड़ा में हुई थी...जिले में अब तक काेराेना से 146 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। वहीं प्रदेश में सबसे पहले काेराेना से माैत भीलवाड़ा जिले के एमजी हाॅस्पिटल में ही हुई थी। काेराेना के पहले 6 महीने में काेराेना से 71 माैतें हुई हैं। वहीं शेष 75 माैतें ढ़ाई माह में हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first 5 thousand patients of Kareena came in 6 months while the later 5 thousand came in two and a half months.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top