प्रदेश के 12 जिलाें के निकाय चुनाव में मिली हार और आगामी चुनावाें काे लेकर बीजेपी की एक अहम बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के आवास पर हुई। इसमें समस्त संभाग प्रभारी उपस्थित रहे। करीब आठ घंटे तक चली बैठक में हार के कारणाें पर मंथन हुआ। कई नेताओं के कामकाजाें काे लेकर चर्चा हुई। बैठक में ये भी बात निकलकर आई कि संगठन भरतपुर, कराैली, धाैलपुर, सवाई माधाेपुर और दाैसा में नेतृत्व बदलाव करना चाहता है।

नए नेतृत्व में जनाधार व जातिगत संतुलन के आधार पर नई जिम्मेदारियां देने पर मंथन हुआ। बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सभी जिला प्रभारियाें से जिलावार रिपाेर्ट लेकर चर्चा की। बैठक में बीकानेर संभाग से माधाेराम चाैधरी, जयपुर संभाग से मदन दिलावर, भरतपुर से मुकेश दाधिच, अजमेर संभाग से प्रसन्न मेहता, जाेधपुर संभाग से भजनलाल शर्मा, उदयपुर से हेमराज मीणा और काेटा संभाग से सीपी जाेशी माैजूद रहे।

बहन-बेटियां डरी एवं सहमी हैं, सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है: पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बढ़ते महिला अत्याचारों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां डरी एवं सहमी हुई हैं और राज्य की निकृष्ट सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान ने प्रदेश भर में सोमवार को प्रदर्शन किए।

चुनाव में गड़बड़ी और लापरवाही करने वालाें पर भी एक्शन की तैयारी

इस बैठक में मुद्दे भी उठे कि भरतपुर में निगम चुनाव में बीजेपी की सख्या अधिक हाेते हुए भी पार्टी हारी थी और अब संभाग स्तर पर पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। जिलावार रिपाेर्ट आने पर ही पार्टी एक्शन ले सकेगा। गाैरतलब है कि टिकट वितरण के दाैरान पूर्वी राजस्थान में बीजेपी का आधा - अधूरा ही टिकट वितरण हुआ था।

नई रणनीति से मैदान में उतरने की तैयारी भी

बीजेपी काे जिला परिषद और पंचायत समिति में मिली जीत और निकायाें में हार के बाद पार्टी नई रणनीति से चुनावी मैदान में आना चाहती है। जनाधार व जातिय समीकरणों का ध्यान में रखते हुए पार्टी चुनावी जिम्मेदारियां देना चाहती हैं। इसी के तहत अब मैराथन बैठकों के दाैर शुरू हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Churning on BJP's defeat, signs of change in leadership in 5 districts
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top