काेटा में काेचिंग अनलाॅक करने की जिम्मेदारी अब प्रदेश सरकार की है। देश के कई राज्याें में काेचिंग खुल गई हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार राज्य सरकारें अपने यहां काेराेना की स्थिति के अनुसार स्कूल और काेचिंग खाेलने की इजाजत दे सकती हैं।
उत्तर प्रदेश, आसाम और जम्मू-कश्मीर में काेचिंग खुल भी चुकी हैं, लेकिन अभी तक काेटा में काेचिंग बंद हैं। वहीं, काेटा में काेचिंग और हाॅस्टल संचालकाें ने काेराेना प्राेटाेकाॅल के पालन की पूरी तैयारी कर ली है। कोचिंग संचालकों का कहना है कि काेटा में काेचिंग खुली तो स्टूडेंट्स का काेर्स पिछड़ जाएगा।
गुवाहाटी से लेकर श्रीनगर में काेचिंग खुली
काेविड-19 का असर कम हाेने के साथ अब धीरे-धीरे काेचिंग खुलने लगी हैं। देश में गुवाहाटी से लेकर श्रीनगर में काेचिंग खुल गए हैं। इसके अलावा मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल में काेचिंग्स शुरू हाे चुकी हैं।
गुवाहाटी: सेनेटाइजेशन की व्यवस्था
गुवाहाटी में स्टूडेंट्स की काेचिंग्स सेंटर में एंट्री के समय गेट पर थर्मल थर्मामीटर से तापमान मापा जाता है। मास्क के बगैर एंट्री नहीं हाेती है। गेट पर सेनेटाइजेशन के बाद क्लास रूम में एंट्री मिलती है। सबसे बड़ी बात है कि साेशल डिस्टेसिंग की पालना के लिए कैंपस में दाे गज की दूरी पर सर्किल बना रखे हैं। जिसमें खड़े हाेकर बारी-बारी से स्टूडेंट्स क्लासरूम में पहुंचते हैं।
श्रीनगर: बेंच के बीच दाे गज दूरी का साइन
श्रीनगर में काेविड-19 की एसओपी के अनुसार स्टूडेंट्स की सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं। क्लासरूम में स्टूडेंट्स काे दाे गज की दूरी पर बैठाया जा रहा है। इसी के अनुसार सीटिंग की व्यवस्था की गई है। डिस्टेंसिंग के लिए साइन भी बनाए गए हैं।
उप्र: एक बेंच पर 2 स्टूडेंट्स काे ही बैठने की इजाजत
यूपी सरकार ने काेराेना गाइड लाइन के अनुसार काेचिंग संस्थानाें काे खाेलने की अनुमति दी है। यहां काेचिंग काे सशर्त परमिशन दी गई है। काेचिंग में सिर्फ कक्षा 9 से ऊपर के स्टूडेंट्स ही आ सकते हैं। नियमाें के अनुसार एक बड़े हाॅल में एक बड़ी बेंच पर दाे स्टूडेंट्स काे ही बैठने की परमिशन है। वहां 40 बच्चाें के बैच में हर स्टूडेंट 6 गज की दूरी पर बैठ रहा है। मास्क और सेनेटाइजेशन की भी व्यवस्था है।
चंडीगढ़ -हरियाणा: एक क्लास में सिर्फ 40 बच्चे
चंडीगढ़ और हरियाणा में भी काेविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार काेचिंग चलाई जा रही हैं। यहां उन्हीं सेंटर काे परमिशन दी गई है, जिनकी बिल्डिंग पैरामीटर के अनुसार है। काेचिंग संचालकाें काे गाइड लाइन का पालन करने के आदेश दिए हैं। यहां एक क्लास में 40 से कम स्टूडेंट्स काे रखना है। सेनेटाइजेशन पर भी विशेष ध्यान रखना है। हर स्टूडेंट काे मास्क पहनना जरूरी है।
- इस मामले में शासन स्तर से काेविड-19 की स्थिति देखी जाएगी। हेल्थ डिपार्टमेंट से डिटेल ली जाएगी। मुख्यमंत्री स्तर से जाे भी फैसला हाेगा उसके अनुसार काेचिंग और स्कूल खाेलने की कार्रवाई की जाएगी। - साैरभ स्वामी, आईएएस, डायरेक्टर बीकानेर शिक्षा निदेशालय
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें