श्हर में बुधवार काे 61 नए काेराेना मरीज आए। वहीं, 4 मरीजाें की माैत हाे गई। काेविड हाॅस्पिटल के सूत्राें ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी 60 साल के पुरुष, सकतपुरा निवासी 56 साल के पुरुष, बूंदी निवासी 80 साल के पुरुष और बूंदी जिले के ही पेच की बावड़ी निवासी 75 साल की महिला की माैत हुई है। वहीं, बुधवार काे चिकित्सा विभाग की टीम ने गुमानपुरा स्थित थाेक फल सब्जी मंडी में मास सैंपलिंग की।

सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानाें, फल सब्जी विक्रेताओं और वहां काम करने वाले कर्मचारियाें के 155 सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा भामाशाहमंडी व नयापुरा स्थित बस स्टैंड पर भी नियमित सैंपलिंग शुरू की गई है। लेकिन इतना सबकुछ करने के बावजूद लाेग सैंपल देने के लिए आगे नहीं आ रहे। काेटा में हमने गली-गली में सैंपलिंग की व्यवस्था की है, यानी लगभग हर काेने में सैंपल देने की व्यवस्था है। इसके बावजूद लाेग सैंपल नहीं दे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
61 came to Kareena Ragee, 4 gourd, 155 samples from fruit vegetable market
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top