जिले की 8 नगर पालिकाओं में चुनावी शोर बुधवार शाम 5 बजे थम गया। अब प्रत्याशी डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गए हैं। शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर व सादुलशहर में 206 वार्डाें में पार्षद पद के लिए मतदान हाेगा। इन वार्डों में कुल 669 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इनमें 422 पुरुष व 247 महिलाएं हैं। इन वार्डों में कुल 1.19 लाख मतदाता शुक्रवार को मतदान करेंगे। इनमें 62 हजार 208 पुरुष व 57 हजार 43 महिला मतदाता हैं। मतदान के दिन संबंधित पािलकाओं में अवकाश रहेगा। मतदान दल गुुरुवार को रवाना हाेंगे।
इस चुनाव में खास यह है कि पालिकाध्यक्ष बनने के लिए इस बार पार्षद होना जरूरी नहीं है। ऐसे में पार्षद का वर्तमान में चुनाव नहीं लड़ने वाले दावेदार भी पालिका अध्यक्ष बन सकता है।
नगरपालिका एक्ट में 2019 में हुए संशोधन के अनुसार पालिकाध्यक्ष बनने के बाद उसे 6 माह की अवधि में चुनाव लड़कर पार्षद बनना जरूरी होगा।

केसरीसिंहपुर: गंदे पानी का गड्‌ढा बड़ा मुद्दा

मुद्दे...39 साल से गंदे पानी का गड्‌ढा बड़ी समस्या है। शहर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से भी लोग परेशान।
समीकरण...19 वार्डों में भाजपा, 17 में कांग्रेस और 24 निर्दलीय डटे हुए हैं। कई जगह मुकाबला रोचक है।

पदमपुर: शहर में हो रही गंदे पानी में आपूर्ति

मुद्दे...शहर के 35 फीसदी लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और शहर की सड़कें भी बदहाल हैं।
समीकरण...14 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला है। दोनों पार्टी यहां बोर्ड बनाने को जोर लगा रही है।

श्रीकरणपुर: इस बार हड्‌डा रोड़ी मुख्य मुद्दा

मुद्दे...इस बार हड्‌डा रोड़ी के लिए जगह का मुद्दा प्रमुख है। वहीं शहर में बरसाती पानी की निकासी की समस्या है।
समीकरण...कांग्रेस विधायक कुन्नर व भाजपा के टीटी का इलाका होने के कारण दोनों ने पूरी ताकत लगा रखी है।

रायसिंहनगर: जर्जर सड़कों पर बिछी चुनावी बिसात

मुद्दे...इस बार गंदे व बरसाती पानी की निकासी और जर्जर सड़कें चुनावी मुद्दे बनकर सामने आए हैं।
समीकरण...भाजपा को 7 और कांग्रेस को 5 वार्डों में बगावत का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीविजयनगर: कचरा डंपिंग प्वाइंट ही नहीं

मुद्दे...श्रीविजयनगर में हड्‌डा रोड़ी, कचरा डंपिंग प्वाइंट, गंदे पानी निकासी सबसे बड़े चुनावी मुद्दे।
समीकरण...25 वार्डों में 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी वार्डों में मुकाबले की स्थिति है।

अनूपगढ़: हार-जीत का कारण बनेगा गंदा पानी

मुद्दे...अतिक्रमणों से सड़कें संकरी, गंदे पानी की निकासी समस्या पर भाजपा-कांग्रेस किसी ने ध्यान नहीं दिया।
समीकरण...वार्ड नंबर 23 में 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 9 वार्डों में सीधा व 12 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष।

सादुलशहर: बरसाती पानी की निकासी नहीं

मुद्दे...आयूबी में बरसाती पानी भरने से आवागमन बंद हो जाता है। शहर की कॉलोनियों में विकास का मुद्दा भी बड़ा है।
समीकरण...10 वार्डाें में त्रिकोणीय, 9 में सीधा और 6 वार्डों में प्रत्याशियों के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

श्रीकरणपुर: इस बार हड्‌डा रोड़ी मुख्य मुद्दा

मुद्दे...इस बार हड्‌डा रोड़ी के लिए जगह का मुद्दा प्रमुख है। वहीं शहर में बरसाती पानी की निकासी की समस्या है।
समीकरण...कांग्रेस विधायक कुन्नर व भाजपा के टीटी का इलाका होने के कारण दोनों ने पूरी ताकत लगा रखी है।

गजसिंहपुर: मंडी यार्ड शहर से बाहर शिफ्ट करना

मुद्दे...मंडी यार्ड काे शहर से बाहर शिफ्ट करना व बरसाती पानी की समस्या इस बार चुनावी मुद्दा है।
समीकरण...8 वार्डों वार्ड नंबर 1,3,6,7,9,11,15,18 में त्रिकोणीय व 11 वार्डों में आमने-सामने का मुकाबला।

तीन पालिकाओं में 4 वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन
इन 8 में से तीन पालिकाएं ऐसी हैं, जहां 4 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन होने की वजह से चुनाव नहीं होगा। मिली जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ के वार्ड नंबर तीन व 19, श्रीकरणपुर में वार्ड नंबर 24 तथा पदमपुर में भी वार्ड नंबर 24 में एक ही प्रत्याशी हाेने की वजह से उसे पार्षद घोषित कर दिया गया है।


3 पर्यवेक्षक लगाए, श्रीगंगानगर जिले में पहुंचे
पदमपुर, गजसिंहपुर व करणपुर में पर्यवेक्षक सुभाष महरिया (मोबाइल नंबर 90572-20054 एवं 94140-13140),विजयनगर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर व केसरीसिंहपुर के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नरेन्द्र पाल सिंह (मो. 98281-14023) तथा सादुलशहर के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक ऋषिबाला श्रीमाली (मो.94616-26261) हैं।


कोई बड़ा नेता नहीं, स्थानीय ही स्टार प्रचारक
इस चुनाव में किसी पार्टी ने कोई बड़ा नेता नहीं भेजा। स्थानीय नेता ही स्टार प्रचारक रहे। संगठन नहीं होने की वजह से कांग्रेस हर वार्ड में प्रत्याशी तक नहीं खड़े कर पाई। यहां प्रचार का जिम्मा विधायकों व पूर्व विधायकों पर है, जबकि भाजपा की ओर से यह जिम्मेदारी विधायकों व सांसद ने संभाल रखी है। दोनों पार्टियों ने प्रभारी भी लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Polling parties will leave today, voting from 8 am to 5 pm tomorrow, now candidates are going door to door for votes
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top