संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दाैरान संबंधित अफसरों काे काम की क्वालिटी और समयबद्धता पर अतिरिक्त ध्यान देने के लिए कहा। उन्हाेंने निरीक्षण के दाैरान काम में बरती जा रही अफसरों पर नाराजगी जाहिर कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डाॅ. वीना ने सूचना केंद्र में एंफीथिएटर निर्माण कार्य काे बारीकी से देखा। उन्हाेंने कहा कि पत्थराें औैर मार्बल के जाेड़ाें में सीमेंट सही तरह से नहीं भरी गई है, इसे ठीक किया जाए। साथ ही पत्थराें के स्लेब के नीचे रहने पर वर्षा का पानी भरने का अंदेशा रहेगा, इस खामी काे भी दूर किया जाए।
गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के आदेश
इन्क्यूबेशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाे : डाॅ. वीना प्रधान ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता उच्च रखने औैर समय पर कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सूचना केन्द्र में बनाए जा रहे ओपन थियेटर का निरीक्षण किया। साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा कर कहा कि इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं हाे ताकि स्मार्टअप के लिए युवाओं काे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सावित्री स्कूल का हैरिटेज लुक बरकरार रखें : डाॅ. प्रधान ने सावित्री बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के हैरिटेज लुक को बरकार रखने के लिए कहा। विद्यालय भवन के मिडिल सेक्शन को भी स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लेने के संबंध में निर्देश दिए।
आनासागर लेक फ्रंट व्यू क्षेत्र में पर्याप्त पेड़ लगाकर हरीतिमा विकसित करने के लिए कहा। आनासागर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर निर्मित सोलर प्लांट का उत्पादन शीध्र आरंभ करने के लिए कहा।
बर्ड पार्क में आने वाले पक्षियों की जानकारी वाले बेरड़ लगाएं : संभागीय आयुक्त डाॅ. वीना प्रधान ने बर्ड पार्क में बाहर से आने वाले प्रवासी पक्षियों के संबंध में जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त कर बोर्ड पर लिखे जाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि - इससे आगंतुकों में पक्षियों के प्रति प्रेम में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दाैरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सत्तार खान, अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के एडीशनल चीफ इंजीनियर अविनाश शर्मा औैर एईएन अशोक रंगनानी सहित अन्य अधिकारी माैजूद थे।
और इधर, बाजाराें में यह हालात : वैंडिग-नाॅन वैंडिंग जाेन की सख्ती से पालना कराए जाने की मांग : व्यापारिक एसाेसिएशंस का कहना है कि यूं ताे शहर काे स्मार्ट बनाया जा रहा है, लेकिन जिन बाजाराें काे नाॅन वैंडिंग जाेन में शामिल किया गया है, वहां बड़ी संख्या में वैंडर्स औैर रेहड़ी वाले जमे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें