हिरण मगरी थाना क्षेत्र के गायरियावास में प्रेमिका के साथ किराए से रह रहे कानोड़ निवासी कांस्टेबल नरपतलाल पुत्र नंदलाल रावत ने बुधवार को फांसी लगा ली। वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन राजी नहीं थे। शहर में एक हफ्ते में कांस्टेबल की खुदकुशी की यह दूसरी घटना है। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांस्टेबल के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। गायरियावास में उसके कमरे पर पहुंचे तो नरपतलाल का शव जूताें की लेस से बनाए फंदे पर लटका मिला।

शव काे उतारकर एफएसएल टीम काे बुलाया। पूछताछ में सामने आया है कि नरपत लाल साल 2018 में ही नियुक्त हुआ था और पुलिस लाइन में प्राेबेशन पीरियड में था। वह किराए के कमरे में प्रेमिका के साथ रह रहा था। प्रेमिका सुबह करीब 11 बजे घर का सामान लेने बाजार गई थी। लाैटने पर उसने नरपत को फंदे से लटका देख पड़ाेसियाें और पुलिस काे सूचना दी। प्राथमिक जांच के मुताबिक नरपत इस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के सदस्य राजी नहीं थे। इससे वह तनाव में था। फिर भी पुलिस अन्य कारणाें की भी जांच कर रही है। शव काे एमबी हाॅस्पिटल की माेर्चरी रखवाया है। पोस्टमार्टम गुरुवार काे पाेस्टमार्टम हाेगा।

बीकानेर के जवान हेमंत ने भी प्रेम-प्रसंग में की थी आत्महत्या

गत 1 दिसंबर की रात उदियापाेल स्थित हाेटल में बाेहड़ी (बीकानेर) निवासी कांस्टेबल हेमंत पुत्र श्रीचंद मेघवाल ने फांसी लगा ली थी। वह चित्ताैड़गढ़ वायरलेस में तैनात था और 20 नवंबर काे चुनावी ड्यूटी में उदयपुर आया था। इस मामले में भी प्रेम प्रसंग होना बताया गया, क्योंकि हेमंत की आखिरी बातचीत किसी युवती से हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If family forbids marriage to girlfriend, then constable shoe laces make a swing
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top