अजमेर रोड के आस-पास सूने मकानों में चोरियां करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए श्याम नगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी यूपी के गाजियाबाद निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू व फिरोज खान के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, बाइक व नकब बरामद किए हैं।
थानाधिकारी संतरा मीणा ने बताया कि 19 नवंबर को पीड़ित देवीनगर निवासी शिवपाल सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि चारों ने उनके घर से 70 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। उक्त रिपोर्ट पर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने के बाद कांस्टेबल अजयपाल व रोहिताश ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी श्याम नगर थाने में पहले से चालानशुदा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें