शहर के बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन जागरूकता रैलियां आयोजित की। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 911 चालान काटकर 1 लाख 1 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला।

निगम आयुक्त (उत्तर-दक्षिण) रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है। जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और निगम की टीम ने ऐसे 40 वार्डों को चिह्नित किया है, जहां कोरोना का संक्रमण काफी अधिक है। इन क्षेत्रों में विशेष फोकस कर जन आंदोलन चलाया जा रहा है।
7500 मास्क वितरि

निगम ने मंगलवार को 7500 मास्क वितरित किए। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मणसिंह, चैनसिंह पंवार, मदनसिंह की टीम ने रामसागर चौराहे से माता के थान तक, मुख्य सफाई निरीक्षक सुशील घोष की टीम ने गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड मुख्य बाजार से चिल्ड्रन पार्क तक, मुख्य सफाई निरीक्षक अपूर्व पुरोहित की टीम ने बाईजी का तालाब से घंटाघर मुख्य बाजार त्रिपोलिया मुख्य बाजार में रैली निकाली और मास्क भी वितरित किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top