नई धानमंडी और पुरानी धानमंडी में गंदगी का आलम है। इसके कारण दाेनाें जगह के दुकानदार खासा परेशान हैं। नई धानमंडी में कई जगह तो हालत यह है कि नालियों में गंदगी अटी पड़ी है। इसके कारण बदबू से लाेगाें काे आते-जाते पर मुंह ढंककर जाना पड़ता है।
दुकानदारों का कहना है कि एक तरफ जहां कोरोनाकाल में सरकार लाखों रुपए प्रचार-प्रसार में खर्च कर रही है, दूसरी तरफ इस प्रकार से गंदगी फैलने से बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। दुकानदार हैप्पी जिंदल ने बताया कि नई धानमंडी में मजदूर यूनियन के ऑफिस के पास स्थित नालियों में इतनी गंदगी है कि पिछले 2 सालों से इसकी कोई सफाई नहीं की गई। वहीं सीजन और बरसात के समय इससे पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में चला जाता है।
ऐसे में दुकानदारों को खुद नालियों को साफ करना पड़ता है। दुकानदार राधेश्याम, तरसेमचंद, श्यामसुंदर, महावीर जिंदल, प्रकाश आदि ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका और कृषि उपज मंडी को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई गौर नहीं किया। अब व्यापार मंडल सचिव ने मंडी सचिव काे पत्र भेजकर कहा है कि सफाई व्यवस्था ठीक कराएं और व्यापार मंडल की सहमति के बिना सफाई कार्य के लिए ठेकेदार काे भुगतान नहीं दिया जाए।
नगर पालिका और कृषि उपज मंडी समिति नहीं समझते अपना क्षेत्र
दुकानदार हैप्पी जिंदल ने बताया कि साफ-सफाई की समस्या के समाधान के लिए जब नगर पालिका और कृषि उपज मंडी समिति को कहा जाता है ताे दोनों विभागों के अधिकारी नई धानमंडी के मजदूर यूनियन के ऑफिस के पास वाले क्षेत्र को अपने विभाग का क्षेत्र नहीं मानते। दोनों एक-दूसरे पर बात डाल देते हैं। इस कारण नई धानमंडी के इस क्षेत्र में 2 सालों से नाली सफाई और सफाई का कार्य नहीं हुआ।
व्यापार मंडल सचिव सुरेंद्र कांसल ने कृषि उपज मंडी समिति को नई एवं पुरानी धानमंडी की सफाई व्यवस्था एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में पत्र लिखा है।
पत्र में बताया कि सफाई व्यवस्था के हालात बहुत खराब हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हैं। इस संबंध में सफाई ठेकेदार एवं आपके कर्मचारियों को बार-बार अवगत करवाया गया। पुरानी धानमंडी में गंदे पानी की नालियां अाैर पुलियां व्यवस्थित ढंग से न बनी होने के कारण पानी आेवरफ्लाे होकर पिड़ों पर आ जाता है। इससे वहां रहने वाले व्यापारियों, मंडी में आने वाले किसानों व आमजन को काफी परेशानी होती है। नई धानमंडी में भाकर ट्रेडिंग कंपनी एवं सीटू लेबर आफिस के बीच के क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा कभी सफाई नहीं की जाती। वहां गंदगी के ढेर पड़े हैं। सफाई ठेकेदार को उपरोक्त संबंध में अवगत कराएं व सफाई ठेका राशि का भुगतान संगरिया व्यापार मंडल की लिखित सहमति (सफाई के संबंध में संतुष्टि) के बाद ही दिया जाए।
नई धानमंडी में काॅमन शैड के नीचे कुछ लाइटें एवं भाकर ट्रेडिंग कंपनी की साइड व बस स्टैंड साइड में बड़ी फाेकस लाइट पिछले कुछ समय से खराब हैं। उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। संगरिया व्यापार मंडल कार्यालय रोड पर एक भी लाइट की व्यवस्था नहीं है। नई धानमंडी में मात्र यह एक रोड है, जहां एक भी लाइट नहीं है। इस रोड पर चार मरकरी लाइट लगवाने की व्यवस्था की जाए। नई धानमंडी स्थित पुराने जर्जर भवन को तोड़ने के बाद इसका मलबा कई महीनों से यहीं पड़ा है। इससे यहां जहरीले जानवर (सांप, बिच्छू) देखे गए हैं। आगामी रबी सीजन से पहले इस स्थान पर काॅमन पिड़ बनाया जाए, ताकि किसानो की कृषि जिन्स के लिए स्थान बन सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें