देश में स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता दिखाई देगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय व जोधपुर दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के संयुक्त निरीक्षण के बाद स्टेशन के बाहर भी स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने पर सहमति जताई।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि पांडेय एवं सेठ ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार व रातानाडा तरफ के द्वितीय प्रवेश द्वार के सामने का निरीक्षण किया। इसमें दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता व सुंदरता रखने के लिए विचार-विमर्श किया।
मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर आस-पास की दुकानों द्वारा कचरा और होटलों व रेस्टोरेंट द्वारा बची खाद्य सामग्री फेंकने को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने तथा विधि सम्मत कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
महापौर सेठ ने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर अतिक्रमण हटाने व उचित कार्रवाई के संबंध में दिए निर्देशों के बारे में डीआरएम पांडेय को बताया। सेठ ने आश्वासन दिया कि इस कचरा डंपिंग डिपो को अन्यत्र स्थान पर ले जाने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही यहां कचरा डंपिंग को बंद कर दिया जाएगा।
दोनों पक्षों की संयुक्त सहमति के अनुसार कार्रवाई होने के पश्चात जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भी स्वच्छता दिखाई देगी। महापौर ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर और आसपास के एरिया को नो-वेडिंग जोन बनाकर उसकी पालना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें