देश में पहली बार हो रहे डिजिटल बाल मेला-2021 में बच्चे बताएंगे कि उनकी सरकार कैसी होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी ने शुक्रवार को डिजिटल बाल मेला-2021 का आगाज किया। बच्चों को भविष्य की सरकार के बारे में बताने का टास्क दिया। इस टास्क को पूरा करने के बाद बच्चों की आवाज विधानसभा मेंं गूंजेगी।
विधानसभा में बच्चों के लिए लोकतंत्र निर्माण में विशेष आयोजन होगा। जोशी ने बच्चों को लिटिल कोरोना वॉरियर्स सार्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने इस मौके पर बाल मेला के एक हजार लिटिल वॉरियर्स के काम को देखा और सराहा। डिजिटल बाल मेला को जोशी ने अच्छा नवाचार बताया और बाल मेला टीम को बधाई दी।
बाल मेला का आयोजन फ्यूचर सोसायटी और एलआईसी की ओर से किया जा रहा है। बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने पूछा- बच्चों की सरकार क्यों नहीं होती? इस पर जोशी ने बताया कि दुनिया में कुछ देश हैं जहां बच्चों के विशेष प्रतिनिधि चुने जाते हैं। हम भारत में भी ऐसी शुरुआत करेंगे। जैसे कोरोना जागरूकता संदेश दिया, वैसे ही राजस्थान विधानसभा में आकर बताएं कि बच्चों की सरकार कैसी हो? सरकार बच्चों के लिए क्या करे?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें