पंचायत समिति उपप्रधान पति कालूराम गोदारा के नेतृत्व व मनरेगा मेट प्रदेश संघ के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गोदारा व जिलाध्यक्ष पोखर मेव की अध्यक्षता में टाउन की नजदीकी ग्राम पंचायत कोहला में 14-15 एसएसडब्ल्यू बी स्थित खाला मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर मनरेगा श्रमिकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क वितरित किए। वहीं अभियान पूरा काम पूरा दाम के बारे में जानकारी दी गई। मनरेगा श्रमिकों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सहमति जताई। इस मौके पर संगठन प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा, जिलाध्यक्ष पोखर मेव, कनिष्ठ सहायक छिंद्रपाल कौर, ब्लाक सचिव मुकेश स्वामी, गणपतराम, राजेश, राजेंद्र, कौर सिंह, भागीरथ सींवर आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complete work completed price plan, mask also distributed
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top