सालावास स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार रात को नशे में साथी श्रमिक की हत्या करने के आरोपी दमनपुर पश्चिम बंगाल निवासी गणेश प्रसाद शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वह दिल्ली भागने की फिराक में था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। उसकी कोविड जांच करवाई गई। उससे अब पूछताछ की जा रही है।
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि सालावास स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में साथी मजदूर अजय बंगाली की हत्या उसके साथी श्रमिक गणेश प्रसाद ने कर दी थी। फैक्ट्री में पश्चिमी बंगाल के कुछ मजदूर रहते हैं। बुधवार देर रात को इन लोगों में शराब पीने के बाद मारपीट हुई थी।

गणेश ने अजय के सिर पर लकड़ी का पाट मार दिया था, जिससे उसके मुंह से खून बहने लगा। बाद में साथी मजदूरों ने अजय को सुला दिया। सुबह वह मृत मिला था। तब गणेश घबराकर वहां से भाग गया था। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होना सामने आया। आरोपी की तलाश की गई और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top