पुलिस थाना क्षेत्र के भोपतपुरा ग्राम निवासी ने गुरुवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भूमाफियाओं के चंगुल से जमीन को छुड़वाने की मांग की है। मदनलाल पुत्र बोदूराम जाट निवासी भोपतपुरा ने ज्ञापन में बताया कि भोपतपुरा राजस्व ग्राम के खसरा नंबर 1313 व 1314 में जमीन है। इस जमीन के रिकाॅर्ड में राजस्व अधिकारियों ने फेरबदल कर खातेदारी की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
न्याय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर सहित अनेक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी पूरी तरह से भूमाफियाओं से मिले हुए हैं। ऐसे में शिकायत करने के बाद कोई जांच अधिकारी नियुक्त करना भी उपयुक्त नहीं समझते। जमीन के रिकाॅर्ड को सही करवाने के लिए उपखंड अधिकारी के समक्ष भी परिवार पेश किया हुआ है। उपखंड अधिकारी के न्यायालय से भी अभी तक न्याय नहीं मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें