उपखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के अन्तर्गत मतदाता सूची में योग्य व्यक्तियों का नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कैंप लगवाना, जागरूकता पोस्टर तैयार, रंगोली तैयार करना स्लोगन तैयार करने सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मतदान करने योग्य उम्र होने के बाद जिनका नाम मतदान सूची में नहीं है, उन्हें नाम जुड़वाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत दो बार शिविर लगाया जा चुका है।

ग्राम पंचायतों सहित अन्य स्थानों पर रंगोली, स्लोगन व पोस्टर सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गुरुवार को कस्बे में एसीबीईओ भवानी सिंह मीणा और नायब तहसीलदार कोमल शर्मा के नेतृत्व में युवा मतदाताओं से रंगोली, पोस्टर, स्लोगन तैयार करवाने का कार्य किया गया। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 21 दिसम्बर तक जारी रहेगा। कार्यकम में भाग लेने वाले युवा मतदाताओं को उपखंड कार्यालय की ओर से मास्क और पेन वितरण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Awareness to add people name in special brief revision program
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top