नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मालावत ने एक्सईएन प्रकाश चंद शर्मा को बिना बताए मुख्यालय छोड़ने समय पर कार्य पूरा न करने पर ठेकेदारों को नोटिस नहीं देने सहित अन्य मामलों को लेकर नोटिस दिया है। नोटिस में 3 दिन में स्पष्टीकरण देने की बात कही गई है। जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखा जाएगा।


नगर निगम आयुक्त ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें कहा गया है कि स्मार्ट योजना के तहत किए जाने वाले कार्याें की दरों के अनुमोदन के लिए 15 दिसंबर को सहायक अभियंता अजय कुमार बब्बर के साथ जयपुर स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय जाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन शर्मा द्वारा आदेशों की पालना नहीं की गई एवं निदेशालय में उपस्थित नहीं हुए।

विभाग के मंत्री ने 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा कराए गए कार्यों की सूचना मांगे जाने पर शर्मा को कार्यालय में तलाश करवाया गया। लेकिन कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए।

अधीक्षण अभियंता कोटा उत्तर द्वारा मोबाइल से संपर्क करने पर शर्मा ने बताया कि मैं भवानी मंडी जा रहा हूं। शर्मा ने मुख्यालय छोड़ने की सूचना न तो आयुक्त को दी, न ही अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया। इससे मंत्री काे सूचना भिजवाने में देरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
XEN left headquarters without telling, work stuck, action will now be taken
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top