शहर के करीब डेढ़ दर्जन गिरिजाघरों में शुक्रवार को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही मनाया जाएगा। हालांकि शहर के सभी प्रमुख चर्च सुंदर सजावट के साथ आकर्षक रोशनी से जगमग हैं, लेकिन इस बार आराधना ऑनलाइन ही होगी। सभी गिरजाघरों में सीमित लोगों की उपस्थिति में प्रार्थना सभा व अन्य आयोजन होंगे और मसीही समाज के लोग घरों से ही इनमें अपनी भागीदारी निभाएंगे। गुरुवार को मसीही समाज के लोगों ने कैरोल्स गाया और रातभर प्रार्थना की।
तारघर स्थित एसएम चर्च व आराधनालय कुड़ी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजावट की गई। चर्च परिसर व चर्च भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। समरवेल चर्च के प्रचार प्रमुख नवीन पॉल ने बताया कि रेव्ह पासवान जितेंद्र नाथ व रेव्ह क्रूस लॉयल के सान्निध्य में गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे क्रिसमस कैरोल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रभु यीशु मसीही के जन्मदिन को लेकर बड़ों और बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
वहीं रेव्ह पासवान जितेंद्र नाथ व रेव्ह क्रूस लॉयल के सान्निध्य में कैंडल लाइट रात्रि सर्विस 11:30 बजे ऑनलाइन की गई। इसी तरह शुक्रवार को एसएम चर्च व कुड़ी आराधनालय की आराधना संयुक्त रूप से एसएम चर्च में सुबह 9:30 बजे होगी। वहीं 31 दिसंबर को मिडनाइट सर्विस रात्रि 11:30 बजे ऑनलाइन होगी, जिसमें सभी लोग अपने घर से ऑनलाइन ही शामिल होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें