महिला अधिकारिता विभाग व संस्कार सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

संस्था के सचिव लटूरलाल मीणा ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न आदि विषयों को लेकर महिला जागरूकता कार्यशाला आंगनबाड़ी केंद्र पर रखी गई। इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की काउंसलर सीमा सोनी ने महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं, अधिकार की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही कानूनी सलाहकार एडवोकेट सहर बानो ने महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा में उनका अधिकार, महिला उत्पीड़न, पति-पत्नी की आपसी समझाइश पर जानकारी दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना महिला सुपरवाइजर कुसुम जैन ने महिला जागरूकता एवं महिलाओं को कानून में दिए गए अधिकारों का प्रयोग कर खुद की रक्षा करने की बात कही। कार्यशाला में लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी गोलू नागर ने धन्यवाद दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top