उदयपुर में साेमवार काे हुई बारिश-ओलावृष्टि के बाद भी पारा बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 25 और न्यूनतम 1 डिग्री बढ़कर 13.6 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर तक कोहरा भी छाया रहा। उधर, जिले में पिछले 24 घंटे में सराड़ा में 4 और सेमारी मेें तहसील मुख्यालय पर 5 मिमी बारिश हुई है। शहर में कोहरे कारण सुबह 10 बजे दृश्यता 500 मीटर तक रह गई। इसके बाद दोपहर तक धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ।
अगले 24 घंटे : माैसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार काे भी उदयपुर में काेहरा छाया रहेगा। अगले चार दिन और बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें