माैती चाैक स्थित जर्जर हाे चुकी निमाज की हवेली काे सुरक्षित गिराने के मामले में मंगलवार काे महापाैर कुंती (देवड़ा) परिहार व उप महापाैर अब्दुल करीम जाेनी ने माैका निरीक्षण किया। इस दाैरान वहां उपस्थित लाेगाें ने जर्जर हवेली काे गिराने का विराेध किया।
इस दाैरान साथ में उपस्थित निगम अफसराें ने कहा कि यह हवेली लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। इसके चलते ही निगम ने जर्जर इमारत काे सुरक्षित उतारने का काम किया।
हालांकि महापाैर ने दाेनाें पक्षाें से समझाइश की। कलेक्टर ने निगम आयुक्त काे नवंबर में एक पत्र लिखकर इस जर्जर हवेली काे गिराकर पालना रिपाेर्ट मांगी थी। कलेक्टर के आदेश पर ही निगम आयुक्त (उत्तर) ने सफाई प्रभारी, अतिक्रमण प्रभारी, जेईएन, एईएन की रिपाेर्ट पर ही जर्जर हालत में पहुंची निमाज हवेली काे सुरक्षित उतारने के लिए शुक्रवार काे अतिक्रमण निराेधक दस्ते काे भेजा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें