शास्त्रीनगर और कुड़ी इलाके में दो मकानों से चोर 15 लाख से ज्यादा के जेवरात और 7 लाख से ज्यादा की नकदी चुरा ले गए। एक मकान में हुई चोरी में नौकरानी पर संदेह जताया जा रहा है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि पाल रोड स्थित केशव नगर गली नंबर 4 में रहने वाले राजेश कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि 3 जनवरी की रात को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में खाने पर गए थे। 4 जनवरी की सुबह लौटे तब घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी व बक्सों से सोना-चांदी गायब थे। चोर करीब 27 तोला सोना व चांदी के जेवरात ले गए। यहां से सोने की पांच ब्रेसलेट, चूड़ियां व कंगन सेट करीब 9 तोला, सोने की इयररिंग, मंगलसूत्र, 9 नेकलेस सेट आदि के साथ दस हजार की नकदी चुरा ले गए।
वहीं कुड़ी पुलिस ने बताया कि 5 सी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनकी माताजी के पेंशन के करीब 7 लाख रुपए घर पर थे। इसके अलावा पत्नी के जेवरात आदि थे। वे परिवार सहित बाहर दूसरे मकान पर गए हुए थे। घर दो-तीन दिन से सूना था। इस बीच चोर घर से 7 लाख की नकदी, सोने के 5-7 तोला जेवर, चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति आदि चुरा ले गए। घर का मुख्य गेट टूटा होने के साथ ही अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें