कई दिनों से चला आ रहा आशा सहयोगिनियों का धरना मंगलवार को टोंक रोड पर आ गया। महिलाएं टोंक रोड पर राजस्थान स्वायत्त शासन कॉलेज के सामने धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व बजाज नगर, गांधी नगर सहित आस पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
सड़क बंद करने से पुलिस ने रामबाग की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को गांधी नगर मोड़ से जेएलएन मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया। करीब 2 घंटे तक आशा सहयोगिनियां टोंक रोड जाम करके बैठी रहीं। वहीं कई आशा सहयोगिनियां गांधी नगर महिला थाने के पास स्थित चौराहे पर सड़क रोककर बैठ गई। अन्य नेहरू गार्डन वाली सड़क पर खड़ी रही। करीब 1 किलोमीटर का एरिया प्रभावित हुआ।
दोनों तरफ जाम की तैयारी थी
महिलाओं ने गांधी नगर से लक्ष्मी मंदिर के बीच रास्ता रोका था। 3:45 बजे कुछ महिलाएं उठकर सड़क को दूसरी तरफ भी जाम करने पहुंच गई। पुकिसकर्मियों ने भागकर उन्हें हटाया। पुलिस की समझाइश और प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए भेजने के बाद शाम 4 बजे आशा सहयोगिनियों ने रास्ता छोड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें