कोटा शॉपिंग सेंटर स्थित घर पर खड़ी गाड़ी का 160 किलोमीटर दूर फास्टैग से टोल कटने का मामला सामने आया है। कार मालिक के मोबाइल पर फास्टैग से पैसे कटने का मैसेज आया तो वो हैरान हो गया। शॉपिंग सेंटर निवासी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी पर फास्टैग लगवाया है। बुधवार को उनकी कार घर की पार्किंग में खड़ी थी।

इसी दौरान उनके मोबाइल पर 75 रुपए कटने का मैसेज आया। मैसेज के अनुसार बस्सी टोल प्लाजा पर से अग्रवाल का पैसा कटा है। यह तीन दिन में दूसरा मामला है। तीन दिन पहले विनोद पारेता की कार सोमवार को दादाबाड़ी स्थित घर पर ही खड़ी थी। सोमवार सुबह 9.48 बजे उनके मोबाइल पर टोंक के सोलवा टोल प्लाजा से 85 रुपए का टोल टैक्स कटने का मैसेज आया था। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि इसके पीछे बड़ा गिरोह काम कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top