गोगुंदा के डुलावताें का गुड़ा राेड पर साेमवार रात काे नीमच खेड़ा देव मगरी निवासी सूर्यदेव सिंह की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया, एक फरार है। डीएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि गाेगुंदा, कड़िया निवासी हरीश पुत्र भंवरलाल, राजसमंद खमनाेर हाल देवाली निवासी सुरेश प्रजापत पुत्र धूलीलाल और गाेगुंदा झिंडाेली हाल देवाली निवासी रूपलाल पुत्र जगन्नाथ मेघवाल काे गिरफ्तार किया है। माेहम्मद मुस्तबा अंसारी फरार है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ताें ने बताया कि सूर्यदेव हमारे साथ ऑटाे चलाता था। चाराें काे पैसाें की जरूरत थी ताे सूर्यदेव से उधार मांगे। इस पर सूर्यदेव ने कार 50 हजार रुपए में गिरवी रखी। फिर किसी काे 10 ताे किसी काे 15 हजार रुपए उधार दिए। लंबे समय से उधार की राशि नहीं लाैटाई ताे मांग की। परेशान होकर सूर्यदेव को मारने की प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दिया।
सूर्यदेव बच नहीं जाए, इसीलिए आरोपियों ने उसे 75 फीट तक घसीटा
साेमवार शाम काे अभियुक्त और मृतक सूर्यदेव शाम 7.30 बजे से साथ ही थे और ऑटाे में घूम रहे थे। जब बड़ी निवासी जीजा काे सूर्यदेव केक देने गया तब साथ थे। वहां से निकले और शराब पार्टी की। फिर ऑटाे से ही पांचाें डुलावताें का गुड़ा की तरफ गए। वहां पहले शराब की बाेतल और पत्थराें से सिर में वार किया। सूर्यदेव लड़खड़ाया ताे चाकू से वार किए। इससे सूर्यदेव सड़क पर गिर गया। जिंदा नहीं बच जाए इसीलतए 75 फीट तक घसीटा और खेत की तरफ ले गए। जहां 50 किलाे वजनी पत्थर उठाकर चेहरे पर दे मारा।
इस टीम ने की कार्रवाई : अलग-अलग टीमें गठित की थी। अभियुक्ताें तक पहुंचने में गाेवर्धनविलास थाने के जाब्ते की अहम भूमिका रही। कार्रवाई में नाई थानाधिकारी मुकेश साेनी, गाेगुंदा थानाधिकारी मुंशी माेहम्मद, गाेवर्धनविलास थाने में हेड कांस्टेबल मनाेहर सिंह, कांस्टेबल दिनेश, राजेंद्र सिंह, अंबामाता थाने से हेड कांस्टेबल बजरंग सिंह सहित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें