कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों किसानों ने क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित ट्रैक्टर रैली व्यापार मंडल से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इस बीच रावला से भी शुरू हुई ट्रैक्टर रैली घड़साना की रैली में शामिल हो गई। किसानों की ट्रैक्टर रैली से मुख्य सड़क पर करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।
कृषि कानूनाें काे रद्द करवाने के लिए जारी आदाेलन में जिला मुख्यालय पर रिलायंस के बाद अब पतंजलि की स्टाेर शृंखला काे बंद करवाया जा रहा है। शनिवार काे जिला मुख्यालय पर किसानाें ने मीरा चाैक के निकट स्टाेर काे बंद करवा दिया। इधर साेमवार काे हाेने वाली ट्रैक्टर रैली के समर्थन में नई मंडी में एक दिन कामकाज नहीं हाेगा। इस संबंध में दी ट्रेडर्स एसाेसिएशन और कच्चा आढ़तिया संघ ने शनिवार काे संयुक्त बैठक की है।
कृषि कानूनाें काे किसानाें के लिए नुकसानदायक और बड़े व्यापारिक घरानाें के लिए लाभदायक बताकर आंदाेलन काे छेड़ा हुआ है। इसके संबंध में स्थानीय किसान संगठनाें ने तीन दिन से जिला मुख्यालय पर अंबानी ग्रुप के माॅल और स्टाेर शृंखला काे बंद करवाकर धरना शुरू किया गया है।
इसी क्रम में शनिवार काे किसान आर्मी से गुरमीतसिंह मान, गगनदीप ढिल्लाें, गुरलाल बराड़, विरेंद्र बराड़, जीतसिंह एक जैड, शुभम अराेड़ा किसान संघर्ष समिति से अमरसिंह बिश्नाेई सहित अन्य किसानाें ने मीरा चाैक के निकट स्थित पतंजलि के स्टाेर काे बंद करवा दिया। किसानाें ने यहां ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। इस दाैरान जवाहरनगर थाना के ड्यूटी अधिकारी एएसआई कृष्ण यादव, कांस्टेबल अजय यादव सहित अन्य जाब्ता भी माैजूद रहा।

नेतेवाला टाेल प्लाजा: धरना 10वें दिन भी जारी
नेशनल हाईवे नंबर 62 पर स्थित 6 एचएच के पास टोल प्लाजा पर किसानाें का धरना शनिवार काे 10वें दिन भी जारी रहा। किसानाें के धरने के चलते वाहन भी निशुल्क निकाले जा रहे हैं। किसान 31 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार काे धरने पर विधायक राजकुमार गाैड़ ने सभी किसानों से 11 जनवरी को श्रीगंगानगर में हाेने वाली ट्रैक्टर रैली में ज्यादा से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर पहुंचने का आह्वान किया।
इस माैके किसान हनुमानाराम सहारण, जगदीश बांगड़वा, प्रताप सिंह, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह, छमिंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, अनिल कुमार, अवतार सिंह गिल, अशोक ढाका, सुखबीर सिंह बराड़, राकेश बेनीवाल, समरजीत सिंह, रायसिंह भांभू व राजकुमार जाेग आदि माैजूद थे।

आईडीपी भी किसान संग: शाहजहांपुर में दिया धरना
कृषि संबंधी नए कानूनों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदाेलन में आईडीपी नेता आत्मासिंह और राजेश भारत का एक प्रतिनिधि मंडल 7 जनवरी को जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शाहजहांपुर बॉर्डर के धरने में शामिल है। शनिवार काे हुई सभा में राजेश भारत ने कहा कि नौवें दौर की वार्ता में भी हठधर्मिता दिखा रही केंद्र सरकार द्वारा इन कानूनों को रद्द नहीं किया जा रहा है। आईडीपी नेता आत्मासिंह ने इस आंदाेलन को सफल होने तक संगठन के सक्रिय योगदान करने का ऐलान किया। यहां धरने में मुख्यतया राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात व महाराष्ट्र के किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग दिन-रात जुटे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें