शहर के वार्ड 52 के अशाेक नगर ए में इलाके के लाेग सीवरेज कंपनी एलएंडटी की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे हैं। अशाेक नगर ए में बीते 20 दिनाें से सीवरेज का काम चल रहा है, यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे खाेदकर छाेड़े हुए हैं। पूर्व पार्षद संदीप शर्मा का कहना है कि बीती रात काॅलाेनी में एक व्यक्ति की तबीयत खराब हाे गई।
परिवार वालाें ने आनन-फानन में एक टेंपाे की व्यवस्था की, लेकिन टेंपाे गड्ढाें की वजह से संबंधित घर तक नहीं पहुंच सका। इस पर तेज सर्दी व हल्की बारिश में मरीज काे बाइक पर ही अस्पताल ले जाना पड़ा।
हाल ही मामूली बारिश ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। अब काॅलाेनी में घराें के आगे काफी कीचड़ जमा हाेने से लाेग घराें में कैद हाे गए हैं। अब सीवरेज कंपनी के प्रति लाेगाें में आक्राेश फैलने लगा है।
हैरानी की बात यह कि आरयूआईडीपी के एसई की ओर से एलएंडटी काे कार्य के दाैरान संकेतांक लगाए जाने व लाेगाें काे कम से कम परेशानी हाे इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए हिदायत दी गई, लेकिन कंपनी पर इसका काेई असर नहीं है।
लोगों का कहा-गड्ढों के आसपास चेतावनी संकेतक नहीं
स्थानीय लाेगाें का कहना है कि तीन दिन से 4 जगहाें पर पेयजल लाइनें टूट चुकी हैं, जिनसे लगातार पानी फैल रहा है। एलएंडटी के अधिकारियाें काे इस बाबत सूचना दी ताे वे माैके पर आए। उन्हाेंने लीकेज ठीक करने का काम जलदाय विभाग के पाले में डाल दिया। संदीप शर्मा का कहना है कि वार्ड में सीवरेज का काम कर रहे लाेग अप्रशिक्षित हैं। उन्हें न ताे काम की समझ है और न ही उनके कार्य करने के दाैरान इंजीनियर आदि माैके पर माैजूद रहते हैं। स्थानीय लाेगाें ने बताया कि इस संबंध में बुधवार काे कलेक्टर से मिलेंगे।
कलेक्टर से सीवरेज कार्य में लगे कार्मिकाें की शैक्षणिक याेग्यता की जांच करवाए जाने की मांग की जाएगी। कलेक्टर काे यह भी अवगत कराया जाएगा कि सीवरेज कार्य के दाैरान पेयजल लाइनें टूट रही हैं, माैके पर जाे कार्मिक हैं उन्हें जानकारी ही नहीं हाेती कि क्षतिग्रस्त लाइन दुरस्त कैसे हाेगी। एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर चले जाते हैं। तीन दिन हाे गए, लेकिन गड्ढाें से पानी निकालकर पेयजल लाइन ठीक करने के बारे में काेई प्रयास नहीं हाे रहे। लाेगाें ने कहा कि गड्ढाें के आसपास किसी प्रकार के चेतावनी संकेतक नहीं हैं।ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें