नववर्ष 2021 के पहले ही दिन शुक्रवार को कड़ाके की ठंड रही। बादल छाए रहने से गलन भी बनी रही और सर्द हवाएं भी शूल की तरह चुभती रही। पूरे दिन ठंड का असर रहा। अलसुबह से ही बादलों का छाए रहने का क्रम रहा, इस कारण ठंड में तेजी रही। साथ में हवाओं ने भी सर्दी को तेज करने का काम किया। दोपहर में हल्की धूप बेअसर रही।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.7 तथा न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 55 और शाम को 51 प्रतिशत रही। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम पारे में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी तथा न्यूनतम पारे में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
धुंध के आगोश में रहे पहाड़
शुक्रवार को सुबह धुंध के आगोश में शहर के पहाड़ घिरे रहे। रात में ओस गिरी। तेज ठंड के कारण शहरवासी रात में जल्दी घरों में चले गए।
पिछले साल के मुकाबले कम सर्द रहा नए साल का पहला दिन: इस वर्ष के मुकाबले गत वर्ष 1 जनवरी को ठंड और तेज थी। गत वर्ष 1 जनवरी को अधिकतम पारा 17.3 और न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री था, जबकि इस वर्ष 1 जनवरी को अधिकतम पारा 21.7 और न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
6 दिनों से पारा 10 डिग्री से कम
- तारीख न्यूनतम पारा
- 28 दिसंबर 5.0
- 29 दिसंबर 4.0
- 30 दिसंबर 6.8
- 31 दिसंबर 7.2
- 1 जनवरी 6.6
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें