भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिले के महामंत्री आदरणीय सम्पत जी बोथरा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को शाम 5 बजे स्थानीय केमिस्ट एसोसियन भवन में श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।सभा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर संवेदना प्रकट की।श्रंद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने सम्पतराज बोथरा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए इनके जीवनी पर प्रकाश डाला।
प्रदेश कार्यकरणी सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि सम्पतराज बोथरा के निधन से पार्टी को बहुत क्षति हुई है।बोथरा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे।नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने संचालन किया।इस मौके पर जिला महामंत्री बालाराम मूढ़,स्वरूपसिंह खारा,जिला मंत्री रमेश शर्मा,वरिष्ठ नेता वीरसिंह भाटी,SC मोर्चा जिलाध्यक्ष विरमाराम मेघवाल,ST मोर्चा जिलाध्यक्ष राजुदास भील,युवा नेता रमेशसिंह इन्दा,नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,नगर महामन्त्री आनन्द पुरोहित,किशन बोहरा,ओमप्रकाश जाटोल,मीडिया सम्पर्क भैराराम देवासी,स्वरूपसिंह भाटी,ललित बोथरा,प्रदीप शर्मा,हरीश सोनी,गोकुल चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें