राजस्थान में मंगलवार से सभी जगहों पर राजकीय स्मारकऔर संग्राहलय खोले जाएंगे। जिसमें फिल्हाल किलों को शामिल नहीं किया गया है। राजस्थान पुरातत्व एंव संग्राहलय विभाग ने ये निर्णय लिया है। ये संग्रहालय कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते 18 मार्च को बंद किए गए थे। जिसके लिए तैयारी भी की जा रही है। सोमवार तक अधिकांश पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई। सैनिटाइजेशन प्रोसेस भी पूरी की गई।

जानकारी अनुसार, हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट एरिया को छोड़कर सभी जगह स्मारक और संग्राहलय खोले जाएंगे। इनमें पूरे राजस्थान में कुल 22 संग्राहलय खोले जाएंगे। वहीं 16 स्मारकों पर भी पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। जिसमें जयपुर में आमेर महल, अल्बर्ट हॉल, चित्तौड़गढ़ का फतेह प्रकाश म्यूजियम आदिशामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ के फतेह प्रकाश म्यूजियम में भी शुरू हुई तैयारी।

ऐसी रहेगी तीन सप्ताह की तैयारी

  • पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा के मुताबिक शुरु होने वाले पहले सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्मारक और संग्राहलय खुलेंगे।
  • दूसरे सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ये संग्रहालय पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।
  • शुरू के दो सप्ताह प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसके बाद तीसरे सप्ताह से प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट के साथ पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।

क्या दिए गए दिशा-निर्देश

  • ऑनलाइन टिकट के बढ़ावा दिया जाएगा।
  • स्मारकों और संग्रहालयों को खोलने से पहले साफ-सफाई की जाएगी। दिन और शाम में भी आवश्यक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • लोगों को टूरिस्ट प्लेस में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • पर्यटन स्थलों पर एक समय में केवल 5-6 टूरिस्ट को प्रवेश करवाया जाएगा। लगभग पांच मिनट के अंतराल के बाद दूसरे समूह को प्रवेश दिया जाएगा।
  • साथ ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी एक स्थान पर एकत्रित न हों।
  • सुरक्षा गार्ड और ड्यूटी स्टाफ ये सुनिश्चित करेंगे कि पर्यटकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। पर्यटक किसी भी स्मारक या दीवारों को न छुएं।
जंतर-मंतर पर पर्यटकों के स्वागत के लिए कच्ची घोड़ी के नृत्या की व्यवस्था की गई।

विदेशी पर्यटकों पर भी है पूरा प्रतिबंध
म्यूजियम भले दो जून से खुल जाए पर फिलहाल पर्यटकों की आवक नाम मात्र रहनी है। इसकी खास वजह एएसआई की किलाबंदी जारी रहना है। जब तक सभी स्मारक नहीं खुलेंगे। पर्यटकों का आकर्षित होना मुश्किल है। विदेशी पर्यटकों पर भी प्रतिबंध है। वहीं, देश में कोरोना का असर भी जारी है।

चित्तौड़गढ़ और आमेरमें लाइट एंड साउंड अभी नहीं
चितौड़गढ़ के कुंभामहल में लाइट एंड साउंड शो भी आरटीडीसी ही संचालित करता है पर यह अभी शुरू नहीं हो पाएगा। क्योंकि अभी शाम सात से सुबह सात बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी है। आरटीडीसी के होटल संचालन की भी गाइडलाइन नहीं आई है।आमेर महल में चलने वाली हाथी सवारी और रात्री कालीन पर्यटन, लाइट एंड साउंड शो फिलहाल बंद रहेगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे।

चित्तौड़गढ़ स्थित फतेह प्रकाश म्यूजियम को सैनिटाइज किया गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को भी एक परिवार घूमने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गया। जिनका गेट पर तापमान चेक घूमने की अनुमति दी गई।।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top