(बालकिशन वर्मा)। कोरोना के खौफ और लॉकडाउन के चलते धार्मिक आस्था के पर्व गंगा दशहरा के मौके पर सोमवार कोमेला नहीं भर सका। मासलपुर के सरोवर सागर पर सुबह से ही पुलिस का पहरा बना रहा, जिस कारण गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालु सरोवर सागर में डुबकी लगाकर गंगा पर्व नहीं मना सके। प्रति वर्ष सरोवर सागर की पाल पर भरने वाला मेला इस बार नहीं भरा, इसके लिए प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व ही मेला स्थगन के आदेश जारी कर दिए गए थे।

धार्मिक आस्था का केंद्र है
इस दौरान कुछ श्रद्धालु सरोवर सागर पर गंगा पर्व मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर उन्हें लौटा दिया, इसमें आसपास के गांवों के लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। गौरतलब है कि मासलपुर से करीब 9 किमी दूर तिमनगढ़ किले की तराई में स्थित पवित्र सरोवर सागर के बारे में किवदंती प्रचलित है कि तिमनगढ़ के राजा तिमनपाल ने सरोवर 64 तीर्थो से जल मंगाकरसागर में डलवाया था। इसलिए गंगा दशहरा के पर्व पर सागर में डुबकी लगाकर गंगा पर्व मनाने के लिए प्रति वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं
इसके साथ सरोवर सागर की पाल पर मेला आयोजित किया जाता है इसमें करौली, धौलपुर, भरतपुर जिले से लोग आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना से सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मेला स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना सुरक्षा को देखते हुए जागरूक किया गया। इसके बाद भी गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की आवक की संभावना को देखते हुए मासलपुर पुलिस का जब्ता दिनभर तैनात रहा। इसके साथ आसपास के गांवों के ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया गया।

गंगा दशहरा पर्व पर भारतीय ग्रामीण संस्कृति की पहचान मेला कोरोना संक्रमण के चलते नहीं भर सका जबकि गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सरोवर सागर में आस्था की डुबकी लगाने की आस भी अधूरी रह गई। इस मामले में आसपास के लोगों का कहना है कि कोरोना से सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है इसके लिए उनके द्वारा भी गांव-गांव में कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरोवर सागर पर नहीं पहुंचने के लिए लोगों से अपील की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पवित्र सरोवर सागर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top