सीकर में कोरोना का पहला केस मिले 100 दिन हो चुके हैं। विदेश से जयपुर एयरपोर्ट पर आया व्यक्ति 21 मार्च को जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव दर्ज किया गया था। वक्त के साथ कोरोना वायरस कमजोर हो रहा है। फेफड़ों पर इसका कम हो रहा है। डेढ़ महीने पहले तक संक्रमित मरीज 15 दिन में ठीक हो रहे थे।
लेकिन अब उम्र दराज संक्रमित भी बुखार और खांसी की साधारण दवा और पौष्टिक आहार से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। 1 साल के बच्चे से लेकर 92 साल का बुजुर्ग आसान इलाज से ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट 83.59 फीसदी से ऊपर पहुंच चुकी है। जिले में अब तक 512 में से 428 मरीज ठीक हो चुके है। यह प्रदेश की रेट से ज्यादा है। वहीं मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस राहत के बावजूद हमें सावधानी बरतनी है। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है।
ये दवाइयां खाकर 5 दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हो गए मरीज
1. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन : यह टेबलेट मलेरिया के मरीजों को दी जाती है। सांवली में भर्ती मरीज को सुबह- शाम यह टेबलेट दी, रिजल्ट बेहतर मिला।
2. पेरासिटामोल : मामूली खांसी बुखार के मरीज को दी जाती है। सांवली में भर्ती मरीज को दिन में दो बार दी। 92 साल के बुजुर्ग मरीज तक ठीक हुए।
3. कफ सिरप : अमूमन यह कफ सिरप साधारण खांसी जुकाम के मरीज को डॉक्टर लिखते है। पॉजिटिव को दिन में तीन बार लेने की सलाह दी जाती है।
4. विटामिन बी और सी : दोनों टेबलेट इम्युनिटी बनाए रखने के लिए काम आती है। कोरोना पॉजिटिव को दिन में एक बार लेने की सलाह दी जाती है।
5. दाल, सब्जी और सलाद के जरिए मजबूत की इम्युनिटी : मरीज को सुबह शाम जो थाली परोसी जाती है। उसमें दाल, सब्जी, सलाद और चपाती होती है। इसके अलावा मरीज को दिन दो बार चाय पिलाई जाती है।
2 उदाहरणों से समझिए-वायरस कैसे कमजोर हो रहा
पहले : 20 वर्षीय युवक 15 दिन कोरोना से लड़ता रहा
खाटूश्यामजी का 20 साल का राज सामरिया 16 मई को पॉजिटिव आया। वह मां के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। इलाज के लिए उसे जयपुर में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल में 15 दिन भर्ती रहा। 30 मई को रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया।
अब : 92 साल के बुजुर्ग ने 5 दिन में कोरोना काे हराया
जयपुर से आए गुरारा निवासी 92 साल के गोपीराम का 5 जून को सैंपल लिया था। जांच में पॉजिटिव मिले। भर्ती कर इलाज शुरू किया। 9 जून को फिर सैम्पल लिया। दूसरे सैंपल में ही गोपीराम निगेटिव मिले। महज 5 दिन में गोपीराम ने कोरोना को मात दे दी।
एक्सपर्ट व्यू
फिजिशियन डॉ रामदेव चौधरी का कहना है कि पहले वायरस सीधा फेफड़ों पर अटैक करता था, अब कमजोर हो चला है। राज्य के लोगों की इम्युनिटी भी मजबूत है। जेके लोन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अशोक गुप्ता का कहना है कि लगातार बदलाव से वायरस कमजोर हुआ है। बच्चे भी बिल्कुल आसान इलाज से ठीक भी हो रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें