डाेर-टु-डाेर कचरा कलेक्शन के लिए खरीदे गए टिपर में से कुछ टिपर काे दक्षिण नगर निगम खुद ही चलाएगा। यह नया प्रयाेग शुरू में 14 वार्डाें में किया जा रहा है। सफलता मिलने इसी तर्ज पर अन्य वार्डाें में टिपर चलेंगे। डाेर-टु-डाेर कचरा कलेक्शन व्यवस्था शुरू से ठेके पर ही चल रही है। अभी तक इसके लिए दाे माॅडल काम में लिए जा रहे थे।
पहला-निगम अपने टिपर ठेकेदार काे 15 हजार महीने के किराए पर देकर उससे कचरा कलेक्शन करवाता था। इसमें ड्राइवर, हेल्पर, डीजल व मेंटेनेंस ठेकेदार का हाेता था और बदले में निगम एक मुश्त भुगतान करता था। दूसरा- टिपर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं ठेकेदार की हाेती थी और निगम एक मुश्त भुगतान करता था।
दक्षिण के महापाैर राजीव अग्रवाल के अनुसार अब तीसरी व्यवस्था भी लागू की जा रही है। इसमें 14 वार्डाें में 28 टिपर निगम चलाएगा। इसके लिए कुछ ड्राइवर सिविल डिफेंस से लिए हैं और कुछ संविदा पर रखे हैं। सफाई कर्मचारी निगम के पास है। इसमें सभी खर्च निगम उठाएगा, ठेकेदार काेई नहीं हाेगा। इससे अाइडिया लग जाएगा कि पूरी व्यवस्था ठेके पर देना लाभप्रद है या खुद के द्वारा चलाने पर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें